मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में कृष्णाष्

मधुबनी में कृष्णाष्टमी पर ननिहाल आए 6 वर्षीय बच्चे की हत्या, बोरे में बंद मिला शव; मामी पर आरोप

ग्रामीणों की भीड़

मधुबनी (बिहार)। जिला अंतर्गत बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कृष्णाष्टमी में ननिहाल आए करीब 6 वर्षीय बच्चे की हत्या का आरोप उसकी मामी पर लगा है। मृत बच्चे की पहचान सुशांत कुमार, पिता अमर भंडारी, निवासी दुर्गापट्टी गांव के रूप में हुई है।

कृष्णाष्टमी पर आया था ननिहाल

बताया गया है, कि सुशांत कुमार अपने माता-पिता के साथ कृष्णाष्टमी में अपने ननिहाल आया था। सोमवार की सुबह बच्चा अपने नानी सहित परिवार के सभी सदस्यों के साथ था। सभी खाना खाने के बाद सोने गये, कुछ देर बाद सभी ने बच्चे कि खोज की तो वही कहीं नहीं मिला।

बच्चे की मामी पर हत्या का आरोप

लिहाजा परिजन और ग्रामीण बच्चे की तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद बच्चा पास के ही एक गड्ढे में बोर में बंद मिला। बच्चे कि दम घुटने से मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बच्चे की मामी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि बच्चे की हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में बांधकर एक गड्ढे में छिपा दिया गया।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़

वहीं घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अनुप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और अकौर गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः सीएम धामी का सख्त एक्शन: ज्योलीकोट में दूषित पानी की आपूर्ति पर छह इंजीनियर निलंबित