रायबरेली के जगतपुर क्षेत्र में नहर किनारे झोपड़ी म

रायबरेली में वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, नहर किनारे झोपड़ी में मिला शव

60-Year-Old Man Brutally Murdered in Raebareli, Police Launch Investigation

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकी हार मजरे चिचौली गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर किनारे बनी झोपड़ी में रह रहे एक वृद्ध की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​अकेले रहते थे बुजुर्ग

चिचौली निवासी राम लखन (60) की पत्नी का लगभग नौ वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था। इसके बाद से ही वह गांव से दूर नहर के किनारे झोपड़ी डालकर अकेले रहते थे। रविवार को अज्ञात बदमाशों ने झोपड़ी में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

​गांव में दहशत का माहौल

घटना की सूचना पर जगतपुर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

​जांच में जुटी पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमों का गठन कर दिया गया है। संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही घटना का सफल अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः सूरत में छत से गिरकर औरंगाबाद के युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम