60 वर्षीय बुजुर्ग ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत

इटावा में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

60-year-old man commits suicide by hanging in Etawah

इटावा (उत्तर प्रदेश)। थाना बढ़पुरा क्षेत्र के उदी मोड़ कस्बे में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 60 वर्षीय बुजुर्ग ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

पंखे से लटका मिला बुजुर्ग 

जानकारी के अनुसार चकरनगर रोड स्थित खुशीराम मोहल्ला निवासी गणेश भदौरिया (60) ने घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर उपचार के लिए सीएचसी उदी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़े:   Supreme Court ने फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज की, केंद्र को समीक्षा की छूट