औरंगाबाद जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था

औरंगाबाद में पुलिस का विशेष अभियान: विभिन्न मामलों में 63 गिरफ्तार, हथियार और शराब बरामद

पिस्टल कार और शराब बरामद

औरंगाबाद (उत्तर प्रदेश)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 18 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

विभिन्न मामलों में 63 लोग गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार, आर्म्स एक्ट में दो, पॉक्सों एक्ट में एक, हत्या के प्रयास में सात, मद्य निषेध अधिनियम के तहत तीन तथा अन्य मामलों में 50 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 50 लीटर देसी शराब, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, दो मास्टर चाबी, एक रिंच, दो बाइक एवं एक चार चक्का बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1099 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 61000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई।

अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः सारण में पुलिस लाइन के पास हवाई अड्डा परिसर में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या