युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिले मे

जीपीएम में युवा कांग्रेस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी, जिलाध्यक्ष पद के लिए 7 दावेदार मैदान में

7 Candidates in Fray for GPM Youth Congress President Post

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही {छत्तीसगढ़}: युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। इस बार युवा नेताओं के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिलाध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में

मिली जानकारी के अनुसार, जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। इनमें अजय कुमार पुलस्त, नवीन जायसवाल, राहुल तिवारी, सतीश नागेश, शुभम पेन्द्रो, तपेश्वर कुमार और महिला उम्मीदवार यशोदा मार्को शामिल हैं। जिला महासचिव पद के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें अनुराधा पुरी, अनवरुल कादिर खान, अर्जुन दास मानिकपुरी, कुलदीप पैकरा, नीलेश कुशवाहा, प्रियंशु गुर्जर, पुष्पेंद्र पाव, राम चंद्र, रविशंकर प्रजापति, रेखा मरावी, सूरज सूरज और विनोद विनोद शामिल हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष पदों पर भी कई दावेदार

ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए भी विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में उम्मीदवार मैदान में हैं। मंडल गौरेला ग्रामीण से दीवान सिंह मरावी, दुर्गेश राठौर, कौशल राठौर, प्रभु सिंह भानु, राकेश कुमार और शादाब अंसारी ने नामांकन किया है। मंडल पेण्ड्रा ग्रामीण से लाल सिंह श्याम, राजमोहन वासुदेव, संतोष कुमार और सूरज भान सिंह ने दावेदारी पेश की है। वहीं मंडल मरवाही से अरमान अंसारी, भानू प्रताप सिंह, ईश्वर सिंह, जॉय सेमसन, कृष्ण कुमार आर्मो और निखिल कुमार ने नामांकन दाखिल किया है।

स्क्रूटनी के बाद जारी होगी अंतिम सूची

युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (दस्तावेजों की जांच) की जाएगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों की अंतिम सूची और मतदान की तिथियों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल विभिन्न गुटों के युवा नेताओं ने चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए अंदरूनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़े: राम मंदिर के चढ़ावे पर सियासत तेज, दिग्विजय सिंह के बयान पर फग्गन सिंह कुलस्ते का पलटवार