7 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर बोरी में बांध कर ले गया पड़ोस का शख्स, तलाश के दौरान मिला शव
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी से 7 साल की मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची के लापता होने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए पांच टीमें गठित कर सघन अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान बच्ची का शव बरामद किया गया।
पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगा हत्या का आरोप
वहीं, इस मामले में पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने पांच टीमों का किया गठन
मामला ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी का है। 28 अगस्त की रात बच्ची के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर उसके लापता होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया और बच्ची की तलाश के लिए सघन अभियान शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों और आसपास के लोगों की मदद से भी बच्ची को तलाशने का प्रयास किया।
तलाशी अभियान के दौरान बरामद हुआ शव
तलाशी अभियान के दौरान बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना से जुड़े बताए जा रहे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक के कथित तौर पर बोरी लेकर जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज समेत सभी साक्ष्यों की जांच कर रही है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। इस संबंध में वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
28 अगस्त की रात मिली थी लापता होने की सूचना
डीसीपी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, 28 अगस्त की रात बच्ची के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद पांच पुलिस टीमों का गठन कर सघन तलाश अभियान चलाया गया। आसपास के लोगों की मदद से बच्ची की तलाश की गई, जिसके बाद बच्ची का शव बरामद हुआ। डीसीपी के अनुसार, शव का पंचनामा कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराए जाने की बात कही गई है।
जांच में जुटी टीम
7 साल की मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद इलाके में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- देवरिया में ₹305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सपा पर जमकर बरसे