कोलकाता में बनी लियोनेल मेसी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा, 13 दिसंबर को मेसी खुद करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लियोनेल मेस्सी का एक 70 फुट ऊँचा लोहे का Statue बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यह विश्व की सबसे बड़ी लियोनेल मेस्सी की प्रतिमा है। यह प्रतिमा श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब ने सिर्फ 40 दिनों में तैयार किया है। इसमें मेसी को वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े हुए दिखाया गया है।
13 दिसंबर को मेस्सी करेंगे प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन
राज्य के मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि यह कोलकाता की बड़ी पहचान है। मेस्सी खुद 13 दिसंबर को इस प्रतिमा का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। कोलकाता के लोग और फुटबॉल फैंस इस स्टैच्यू को देखकर बहुत खुश और उत्साहित हैं। कोलकाता में फुटबॉल का जुनून अब और भी ऊँचा हो गया है। लेक टाउन में तैयार हुई है 70 फुट ऊँची लियोनेल मेस्सी की विशाल लोहे की प्रतिमा, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी मेस्सी की प्रतिमा कहा जा रहा है।
मेस्सी सिर्फ एक फुटबॉलर नहीं, लाखों लोगों के लिए प्रेरणा: सुजीत बोस
मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि मेस्सी सिर्फ एक फुटबॉलर नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और आदर्श हैं। अर्जेंटीना के छोटे शहर रोसारियो से निकले मेस्सी ने मुश्किल हालात और बीमारी को मात देकर दुनिया के महान खिलाड़ी बनने तक का सफर तय किया। आठ बार बालोन डी’ऑर, 6 बार गोल्डन बूट और 2022 का फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप उनकी उपलब्धियाँ हैं।
माराडोना, रोनाल्डिन्हो और मार्टिनेज आ चुके हैं कोलकाता
उन्होंने आगे कहा कि, "कोलकाता में फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं, जुनून और भावना है। पहले यहाँ माराडोना, रोनाल्डिन्हो और मार्टिनेज आ चुके हैं। अब मेस्सी का नाम जोड़कर फैंस बेहद खुश हैं। आगामी 13 दिसंबर को मेसी इस प्रतिमा का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। फैन्स कहते हैं, मेसी भगवान हैं। यह मूर्ति हमारे प्यार और कोलकाता की शान है। उन्हें 13 दिसंबर को वर्चुअली देखना हमारे लिए सपनों जैसा होगा।"
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/pakistani-wife-knocks-on-the-doors-of-madhya-pradesh-high-court/100878