झालावाड़ के अकलेरा में पुलिस ने जाखड़ ट्रेवल्स की

बस की डिग्गी से 7.32 किलो डोडा चूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

7.32 Kg Doda Chura Seized From Bus, Two Arrested

झालावाड़ (राजस्थान)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाखड़ ट्रेवल्स की बस की डिग्गी से 7 किलो 320 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी के निर्देश पर अकलेरा पुलिस ने नाकाबंदी कर की कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक अकलेरा मनोज कुमार सोनी के सुपरविजन में थानाधिकारी धर्माराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

बस की डिग्गी में मिला डोडा चूरा, जोधपुर के दो युवक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 की शाम अकलेरा थाना के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जाखड़ ट्रेवल्स की बस को रोककर तलाशी ली गई। बस की डिग्गी में मादक पदार्थ डोडा चूरा रखा हुआ मिला। पुलिस ने मौके से सोहनराम (45) पुत्र पालाराम, जाति जाट, निवासी अनवाणा, थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर तथा हनुमानराम (20) पुत्र हरलाल, जाति विश्नोई, निवासी अनवाणा, थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया।

7 किलो 320 ग्राम डोडा चूरा जब्त, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 320 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अब डोडा चूरा की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 

यह भी पढ़े:   औरंगाबाद में स्कूल जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से 15 वर्षीय छात्र की मौत