दिल्ली से जयनगर जा रही महिला यात्री के सूटकेस से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद
समस्तीपुर: दिल्ली से जयनगर जा रही 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में फर्स्ट क्लास एसी में चेकिंग के दौरान एक युवती के पास से शराब की बोतलों से भरे दो सूटकेस बरामद किए गए हैं। समस्तीपुर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी द्वारा की गई जांच में दोनों सूटकेस से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी दिल्ली से बिहार की ओर शराब की तस्करी में शामिल थी।
शराबबंदी के बावजूद ट्रेनों में तस्करी जारी
बिहार में 2016 से ही शराबबंदी लागू होने के बावजूद ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। अधिकारियों ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं जांच पड़ताल में जुट गई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने इस शराब बरामदगी मामले में बताया है कि ट्रेनों में विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दो आरोपी गिरफ्तार
वहीं समस्तीपुर जंक्शन पर जांच के दौरान बरामद विदेशी शराब लगभग 75 लीटर थीं जो विभिन्न बांडों एवं साइज में था। इस दौरान रेल पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वारी गांव स्थित वार्ड नंबर 12 निवासी संजय झा की पुत्री नेहा कुमारी एवं एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया हैं, जिसे पुलिस अभिरक्षा में आज गहन पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं।
ये भी पढ़ें- महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, धर्मान्तरण समेत कई मामलों में मामला दर्ज