सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा के तालाब में 8-10 क्विंटल मछलियां मरीं, लाखों का नुकसान
रोतास (बिहार)। सासाराम के शेरशाह सूरी के मकबरा के तालाब में भारी मात्रा में मछलियां मर गई। बताया जाता है कि पानी के दूषित होने के कारण मछलियों के मरने की संभावना है। छह महीना पहले भी भारी संख्या में मकबरा के तालाब की मछली मर गई थी। तालाब में मछली पालने वाले संवेदक मछुआरा दीना चौधरी ने बताया कि 8 से 10 क्विंटल मछली मर गई है। जिसकी कीमत 4 से 5 लाख रुपए के करीब है। इसलिए एक साल में तीन से चार बार मछली मरी है।
नहर का सिस्टम ठप, दूषित पानी से मछलियों की मौत
इनका कहना है कि तालाब में जो नहर के माध्यम से साफ पानी आता था तथा गंदा पानी निकल जाता था। वह सिस्टम पिछले कई सालों से ठप पड़ा है। जिस कारण गंदा पानी ठहर जा रहा है और पानी दूषित होने के कारण मछलियां मर रही हैं। जिससे उन लोगों को लाखों का नुकसान है। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के सहायक संरक्षक अमृत झा ने फोन पर बताया कि पानी फिल्टर नहीं होने के कारण यह समस्या हो रही है।
यह भी पढ़े: सिरोही में शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 503 कार्टून शराब जब्त