रामगंजमंडी के उदयपुरिया गांव में खुले कुएं में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत
रामगंजमंडी (राजस्थान)। क्षेत्र के उदयपुरिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नक्ष पिता प्रकाश, निवासी उदयपुरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खेत में बना कुआं बिना मुंडेर का था।
मां खेती के कार्य से खेत पर गई थी
जानकारी के अनुसार बालक की मां खेती के कार्य से खेत पर गई हुई थी। इसी दौरान नक्ष आसपास खेल रहा था। खेलते समय अचानक वह बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा। बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई।
पुलिस एवं ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला
पुलिस एवं ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए। मौके पर मौजूद एक राहगीर की मदद से कुएं में उतरकर उतराते बच्चे के शव को में बाहर निकाला गया। काफी प्रयासों के बाद देर रात करीब 11 बजे बच्चे को कुएं से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना के बाद परिवार में कोहराम
हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। बालक कुएं में किस तरह गिरा और हादसे की पूरी परिस्थितियां क्या रहीं, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाने से युवक की मौत