कोरबा के पसान थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में जमी

कोरबा में जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय चाचा की टांगिया से काटकर नृशंस हत्या, आरोपी भतीजा फरार

85-Year-Old Man Hacked to Death Over Property Dispute in Korba

कोरबा (छत्तीसगढ़)। पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरिया (सीपतपारा) में जमीन बंटवारे के पुराने विवाद को लेकर एक युवक द्वारा अपने ही 85 वर्षीय चाचा की नृशंस हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। मिली जानकारी के अनुसार, पिपरिया निवासी बबन राम यादव (85 वर्ष), पिता बुधराम यादव, का अपने भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव (23 वर्ष), पिता अशोक, के साथ बीते एक वर्ष से जमीन बंटवारे को लेकर मनमुटाव व विवाद चल रहा था।

मवेशियों को चारा देने गए बुजुर्ग पर टांगिया से हमला

​मंगलवार की सुबह लगभग 5:30 बजे बुजुर्ग बबन राम यादव अपने मवेशियों को चारा देने गए हुए थे। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी भतीजे सोनू ने टांगिया (कुल्हाड़ी) से उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इस खौफनाक वारदात के चश्मदीद गवाह चंद्रप्रकाश यादव हैं। 

वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया। ​पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 253/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

यह भी पढ़ें:   झालावाड़ में बस में छिपाकर ले जाई जा रही 8 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार