Digital Arrest : हरियाणा सरकार में सयुक्त निदेशक क

Digital Arrest : 85 लाख की ठगी, इंदौर के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Digital Arrest : 85 लाख की ठगी, इंदौर के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Digital Arrest : हरियाणा सरकार में संयुक्त निदेशक के पद से रिटायर अमरनाथ चावला को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 85 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला है। वह इंदौर के सावर रोड पंचदरिया का निवासी है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ साइबर सेल सेक्टर-17 (चंडीगढ़) पुलिस स्टेशन भादंस की धारा 308 (2), 318 (2), 319 (2), 336 (3), 338, 340 (2), औऱ 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

शिकायत करने वाले चंडीगढ़ के मनीमाजरा के निवासी हैं। मामले की अभी जांच की जा रही है, जो डिजिटल उपकरण बरामद किये गये हैं उसमें फारेंसिंक जांच की जाएगी। साथ ही पैसे की पूरी मनी ट्रेल औऱ गिरोह के अन्य सदस्यों की धड़पकड़ के लिए साइबर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

पुलिस ने बताया कि उसे शिकायत मिली थी। इसमें चावला ने बताया कि उन्हें अलग-अलग नंबर से फोन किया गया और टेलीकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और विजिलेंस विभाग का अधिकारी बताया गया। आरोपियों ने उन्हें फर्जी मनी लॉडरिंग मामले में डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी और कार्रवाई से बचने के लिए तथाकथित प्रायोरिटी इनोसेंस सर्टिफिकेट दिलाने का झांसा दिया। 

डिजिटल अरेस्ट के धोखे में आकर शिकायतकर्ता ने आरोपियों के बताए नंबर पर कई बार अलग-अलग बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर दिये। इस तरह कुछ 85 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। जांच में पता चला कि 39 लाख और 11 लाख रुपये की रकम बैंक औफ बड़ौदा के एक खाते में जमा की गई। यह खाता आरोपी अंकित गुप्ता के नाम पर है।

इसके बाद वरिष्ठ अफसर की अनुमति पर साइबर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से इंदौर में दबिश दी। उज्जैन रोड के आरोपी अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से  बैंक औफ बड़ौदा का चेकबुक भी बरामद किया गया। इसे कब्जे में लेकर पुलिस ने सीज करवा दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस खोज कर रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/kolkata-protest-against-bangladesh-atrocities/102258