सूरजपुर पुलिस ने 88 किलो 430 ग्राम गांजा जब्त कर ए

44 लाख का गांजा जब्त, सूरजपुर पुलिस ने बोलेरो से 88 किलो 430 ग्राम गांजा पकड़ा

88 Kg Ganja Worth ₹44 Lakh Seized in Surajpur, One Arrested

सूरजपुर (छत्तीसगढ़)। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलो 430 ग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो वाहन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बोलेरो में गांजा ले जाने की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी

19 अगस्त की रात प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि सफेद रंग की बोलेरो में गांजा लेकर परसाकेते की ओर से बचरापोड़ी, जिला कोरिया की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने रघुनाथपुर चौक के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर बस्ती की ओर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर ब्रम्हपुर में उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस से बचने के लिए अस्पताल में छिपा, बाइक से भागते आरोपी को पकड़ा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उमरे आजम उर्फ नान्हू खान (40 वर्ष), निवासी ग्राम पोड़ी (बचरा), थाना बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया बताया। पुलिस के अनुसार, रोकने की कोशिश के दौरान आरोपी बोलेरो को अस्पताल परिसर में छिपाकर बाइक से लिफ्ट लेकर भाग रहा था। उसकी निशानदेही पर बोलेरो से 88 किलो 430 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, नशे के कारोबार पर कार्रवाई जारी रखने का दावा

पुलिस ने गांजा और बोलेरो जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में प्रेमनगर थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। 

यह भी पढ़े:    पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल ने बताया- हाई ब्लड प्रेशर और पार्किंसंस से थे पीड़ित