शिवपुरी। शहर में उस समय दहशत फैल गई, जब एक विशालका

घर में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, पालतू कुत्ते ने बचाई परिवार की जान

Hero Dog

शिवपुरी। शहर में उस समय दहशत फैल गई, जब एक विशालकाय मगरमच्छ रिहायशी इलाके में घुस गया घटना शहर के चिंताहरण मंदिर के पास स्थित राजू बाथम के घर की है। घटना शनिवार की रात  की है।

बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ा, मगरमच्छ घर में घुसा

​बताया जा रहा है कि इलाके में हुई तेज बारिश के कारण पास के तालाब का जलस्तर बढ़ गया था। जलभराव के चलते यह मगरमच्छ नाले के रास्ते बहकर बस्ती तक पहुँच गया और रात के अंधेरे में राजू बाथम के घर के भीतर घुस गया।

​कुत्ते ने दिखाई वफादारी, टला बड़ा हादसा

​जब मगरमच्छ आंगन में रेंग रहा था, तब घर के पालतू कुत्ते की नजर उस पर पड़ी। कुत्ते ने तुरंत मगरमच्छ पर भौंकना शुरू कर दिया और उस पर हमलावर हो गया। कुत्ते के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर परिवार की नींद खुल गई। जब उन्होंने बाहर आकर देखा, तो सामने एक खूंखार मगरमच्छ को पाकर उनके होश उड़ गए।

कड़ी ​मशक्कत और हुए सुरक्षित

​मगरमच्छ के घर में होने की खबर फैलते ही आसपास के लोग लाठियां लेकर मौके पर जमा हो गए। घर में मौजूद लोग बुरी तरह घबरा गए थे और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राजू के परिवार ने हिम्मत दिखाई और लाठियों के सहारे मगरमच्छ को घेरकर घर से बाहर निकाला।

मगर को सुरक्षित छोड़ा गया

काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को वापस पास के नाले में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जहाँ से वह वापस अपने प्राकृतिक आवास की ओर चला गया।

​लोगों को सतर्क रहने की सलाह

 शिवपुरी में भारी बारिश के दौरान अक्सर मगरमच्छों के रिहायशी इलाकों में घुसने की खबरें आती रहती हैं क्योंकि शहर के कई इलाके सांख्य सागर झील और नालों से सटे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े: क्लच वायर से बांधकर महिला को जलाया

https://www.primenewsnetwork.in/state/woman-tied-with-clutch-wire-burned-alive/154837