औरंगाबाद में सोन कैनाल में डूबने से 9 वर्षीय शिवम

सोन कैनाल में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोन कैनाल में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत

औरंगाबाद: सोन कैनाल में डूबने से 9 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। घटना नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के नरारी कलां खुर्द थाना क्षेत्र के नरारी खुर्द गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान उस गांव निवासी राजेश चौधरी के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर शिवम अन्य बच्चों के सोन कैनाल की ओर खेलने गया था। 

अनियंत्रित होकर सोन कैनाल में गिरा था बच्चा

इसी क्रम में वह अनियंत्रित होकर सोन कैनाल में गिर पड़ा और कैनाल में अत्यधिक पानी होने के कारण वह डूबने लगा। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य किया जाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी और इस हादसे में शिवम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बच्चे की मौत के बाद मुआवजे की मांग

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मृतक बच्चे के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। घटना के संबंध में अंचलाधिकारी को सूचना दी गई है ताकि पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध करवा जा सकें। 

ये भी पढ़ें- तमंचे के बल पर चेन लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार