मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में सड़क हादस

सड़क जाम और हंगामे पर बड़ी कार्रवाई, 90 से 95 लोगों पर मुकदमा दर्ज

95 Booked Over Highway Protest in Moradabad

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान हुए इस प्रदर्शन को लेकर मूंढापांडे थाने में लगभग 90 से 95 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सड़क हादसे के विरोध में लगा था जाम

इसमें 15 नामजद आरोपी शामिल हैं, जबकि 40 से 50 अज्ञात पुरुष और 20 से 30 अज्ञात महिलाओं को भी अभियुक्त बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में एक युवक के घायल होने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे। नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा भी चल रही थी, जिससे परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति सड़क जाम करना और आम जनता की आवाजाही बाधित करना, कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना गंभीर अपराध है। इसी आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: झाझा रेलवे स्टेशन के पास मुंबई मेल से गिरकर युवक की मौत, 9 जुलाई को होनी थी शादी