जयपुर में मजदूरों से भरी बस में लगी आग, 12 झुलसे, 2 की मौत
Jaipur Bus Fire : राजस्थान में एक प्राइवेट बस में आग लगने से 12 मजदूर झुलस गए. दो लोगों की मौत हो गई. बस से हाईटेंशन लाइन छू गई और यह बड़ा हादसा हो गया. सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि जयपुर के मनोहरपुर में हुई बस दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है. संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया गया है. प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.
(RLP) के चीफ हनुमान बेनीवाल ने बस हादसे पर कहा है कि जयपुर के मनोहरपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से एक स्लीपर बस में आग लगने से हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इस हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु हो जाने व कई लोगों के गंभीर रूप से झुलस जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं. ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.
घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता
उन्होंने 'एक्स' पोस्ट किया. अशोक गहलोत ने कहा कि जयपुर के मनोहरपुर में श्रमिकों से भरी बस के हाईटेंशन लाइन छूने से आग लगने से 2 व्यक्तियों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार दुखद है. राजस्थान में जिस प्रकार से आए दिन हादसे होने से आम जन अपनी जान गंवा रहे हैं, यह चिंताजनक है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/election-commission-of-india-eci-announced-the-second-phase/95604