शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रविव

उज्जैन में बदमाशों ने कारोबारी की कार को लगाई आग, वारदात CCTV में कैद

A businessman's car worth Rs. 11.50 lakh was set on fire in Ujjain

उज्जैन। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रविवार देर रात उज्जैन के गारमेंट और रियल एस्टेट कारोबारी नरेश धनवानी की कार को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना में करीब 11.50 लाख रुपये की कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

सीसीटीवी में दिखा नजारा

घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो बदमाश बाइक से मौके पर पहुंचे, उन्होंने अपना चेहरा सफेद कपड़े से ढक रखा था। इसके बाद बदमाशों ने कार पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/armed-gang-loots-30-lakh-from-transgender-traders-home-in-morena/105498

अंबाह में किन्नर व्यापारी के घर 30 लाख की डकैती, CCTV का DVR भी ले गए हथियारबंद बदमाश