ताबड़तोड़ चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर गिरफ्तार, चार मोबाइल फोन और 56 हजार रूपये बरामद
औरंगाबाद (बिहार)। पौथू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग जगहों पर चोरी की चार घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपित को देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अन्य सहयोगी की तलाश में जुटी पुलिस
गिरफ्तार आरोपित रितेश कुमार के निशानदेही पर पुलिस उसके एक अन्य सहयोगी की तलाश में जुटी है। इसका अपराधिक इतिहास रहा हैं। यह चोरी मामले में पहले भी जेल जा चुका है। आरोप है कि इसने एक ही रात में चार मोबाइल फ़ोन चोरी किया और दो अलग-अलग घरों से पैसे भी चोरी किए। एक घर से 18 हज़ार जबकि दूसरे घर से 38 हज़ार रुपये चोरी किए।
बेरी में चार चोरी की घटना को अंजाम
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बेरी गांव सहित चार जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के यदुबिगहा निवासी रितेश कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपित रितेश अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर बेरी में चार चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पूछताछ में किए कई खुलासे
पुलिस के पूछताछ में उसने कई खुलासे किए हैं। इससे चोरी की अन्य घटनाएं खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन, दो अलग-अलग व्यक्तियों से 56 हज़ार रूपये और एक कार भी बरामद किया है। इसके खिलाफ गोह थाना में 04 दिसंबर 2025 में चोरी का एक मुकदमा दर्ज करवाया गया था जिसमें जेल जा चुका है। आवश्यक पूछताछ के बाद शातिर आरोपित को कोर्ट में पेश कर दिया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ेंः बांधवगढ़ का कॉलर वन हाथी पहुंचा यूपी, साथी हथिनी के साथ जंगलों में कर रहा विचरण