राजधानी भोपाल स्थित केंद्रीय जेल में पदस्थ महिला प

भोपाल केंद्रीय जेल की महिला प्रहरी पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज

A female guard at Bhopal Central Jail was attacked and seriously injured

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित केंद्रीय जेल में पदस्थ महिला प्रहरी पर जानलेवा हमला हुआ है। इसमें महिला प्रहरी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला प्रहरी की स्थिति गंभीर, पर स्थिर बताई जा रही है।

सहकर्मी के बेटे और उसके परिजनों पर आरोप

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद घायल महिला प्रहरी को बेहोशी की हालत में बीच सड़क पर फेंक दिया गया। पीड़िता ने हमले का आरोप अपने एक सहकर्मी के बेटे और उसके परिजनों पर लगाया है। महिला प्रहरी का कहना है कि उसने पूरी घटना की शिकायत गबन (घोटाले) से जुड़ी थी, जिससे आरोपी पक्ष नाराज था और इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची व जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे

इस घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/14-students-injured-when-a-swing-collapsed-at-a-fair-in-jhabua/105645

झाबुआ शहर में लगे मेले में झूला गिरने से 14 छात्र हुए घायल, मची अफरा-तफरी