इटावा में चार माह से लापता युवती का कोई सुराग नही

इटावा में चार माह से लापता युवती; परिजनों ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

A girl has been missing in Etawah for four months

इटावा (उत्तर प्रदेश)। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव परसौआ से करीब चार माह पूर्व लापता हुई युवती का अब तक कोई सुराग न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने मंगलवार को इटावा कचहरी परिसर पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि युवती के लापता होने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश और बरामदगी की मांग की थी, लेकिन चार माह बीत जाने के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराकर युवती को जल्द बरामद कराने की मांग की।

अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के दरवाजे पर दस्तक

परिजनों का कहना है कि लंबे समय से बेटी का पता नहीं चलने के कारण परिवार बेहद परेशान है और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। इसी उम्मीद में परिवार ने अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के दरवाजे पर दस्तक दी है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र के बाद परिजनों को कार्रवाई और युवती की बरामदगी की उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है।

यह भी पढ़ेंः ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली में भारत द्वारा संचालित परिवर्तनकारी वैश्विक एजेंडा के प्रमुख संभावित परिणाम