Jaipur : तेज रफ्तार डंपर ने पहले बाइक सवार को रौंदा, कई लोगों को कुचला, फिर..
Jaipur : जयपुर में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. डंपर चालक ने पहले बाइक को रौंदा. लोगों और अन्य वाहनों को रौंदता चला गया. डंपर चालक नशे में धुत था. इस घटना को सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है. डंपर अनियंत्रित है और लोगों को टक्कर मार रहा है. हादसा भयावह था कि शव डंपर के नीचे फंसे दिखाई दिए. पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं.
घायलों को कांविटया अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया. डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों की बात करें तो इस हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों और मलबे का ढेर लगा हुआ. कुछ बाइकें तो डंपर के नीचे फंसी हुई थीं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा और सुरेश सिंह रावत ने घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-is-conducting-nuclear-tests-trump-statement/96404