Train : ट्रेन अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक

अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग...बोगी धू - धू करके जली

अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग...बोगी धू - धू करके जली

Train : ट्रेन अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई. यात्रियों में अफरा - तफरी का माहौल हो गया. ट्रेन अंबाला से आधा किलोमीटर आगे सरहिंद स्टेशन के पास पहुंची थी. ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं उठने लगा. यात्रियों ने रेलवे कर्मियों को सूचना दी. पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. 

महिला झुलसी

आपको बता दें कि यह घटना सुबह 7:30 बजे की है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की वजह का कुछ पता नहीं चला है, कोई तकनीकी खराबी थी या शॉर्ट सर्किट था. इसकी जांच की जा रही है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि ट्रेन से सामान निकालते समय एक महिला झुलस गई है. उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भर्ती किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि अब आग पर काबू पा लिया गया है. स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है. क्षतिग्रस्त कोच की जांच की जाएगी. इसके बाद ट्रेन को सहरसा की ओर रवाना किया जाएगा. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की टीमें पहुंची और उन्होंने सुरक्षा घेरे में ले लिया. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-gift-to-students-before-diwali/94468