MP News : गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक चल

चलती कार में शीशा तोड़कर नीलगाय टकराई, 4 साल की बच्ची की मौत

चलती कार में शीशा तोड़कर नीलगाय टकराई

MP News : गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक चलती कार में नीलगाय (ब्लू बुल) के कूदकर टकरा जाने से कार का शीशा (विंडशील्ड) टूट गया और मां की गोद में बैठी 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके माता-पिता भी घायल हुए हैं।यह असामान्य हादसा बुधवार शाम करीब 6:45 बजे बिलोनिया गांव के पास हुआ। घटना शुक्रवार की है। 

कार का शीशा तोड़ते अंदर गिरी नील गाय

जानकारी के अनुसार, गुना निवासी सोनू जाट अपनी पत्नी और बेटी तान्या के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए अपने पैतृक गांव मगरदा जा रहे थे।पुलिस के मुताबिक, जब उनकी कार गुना बायपास पर दो खंभा क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी दो नीलगाय अचानक सड़क पर दौड़ती हुई आ गईं। सोनू कुछ समझ पाते, उससे पहले एक नीलगाय उछलकर कार के सामने के शीशे से टकराई, उसे तोड़ते हुए सीधे कार के अंदर आ गिरी।

नीलगाय के पैर की चोट बच्ची के सिर में..

कैंटोनमेंट पुलिस थाने के प्रभारी टीआई अनूप भार्गव ने बताया कि नीलगाय के पैरों की जोरदार चोट तान्या के सिर में लगी। इस टक्कर से बच्ची को जानलेवा चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके माता-पिता भी घायल हुए हैं।स्थानीय लोग और वन विभाग के कर्मचारी घायल माता-पिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।इस बीच, वन विभाग ने काफी प्रयास के बाद कार में फंसी नीलगाय को बाहर निकाला। बताया गया है कि नीलगाय की हालत भी गंभीर है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-inaugurated-several-development-projects-from-malda-town/105264