फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बिज

विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट, अवर अभियंता का हाथ टूटा; मुकदमा दर्ज

Violence against the team of the Electricity Department

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)। जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जांच के दौरान बिजली चोरी पकड़े जाने पर गृहस्वामी और उसके पुत्र ने अवर अभियंता के साथ हाथापाई की जिससे उनका एक हाथ टूट गया।

जांच के दौरान टीम ने बिजली चोरी पकड़ी

पुलिस के मुताबिक अवर अभियंता मुख्तार हुसैन और उपखंड अधिकारी अजय कुमार की टीम सोमवार दोपहर करीब दो बजे लोको रोड स्थित बरसाती गैराज के सामने सुभाष अहिरवार के घर विद्युत संबंधी जांच करने पहुंची थी। जांच के दौरान टीम ने कथित रूप से बिजली चोरी पकड़ ली।

चोरी से संबंधित साक्ष्य संकलित कर रहे कर्मचारी

इसके बाद कर्मचारी चोरी से संबंधित साक्ष्य संकलित कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सुभाष अहिरवार और उनके पुत्र रजत कुमार ने अवर अभियंता मुख्तार हुसैन के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उन्हें लात-घूंसों से पीटा। पुलिस के मुताबिक मारपीट में अवर अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके हाथ की हड्डी टूट गयी।

आरोपियों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दर्ज

घायल अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उनका लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। फतेहगढ़ कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि घायल अवर अभियंता का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (इनपुटः भाषा)

यह भी पढ़ेंः ​कर्नाटकः निरीक्षण के दौरान 1.38 करोड़ रुपये मूल्य के एक्सपायर्ड और गलत लेबल वाले खाद्य उत्पाद जब्त