Madhya Pradesh : उज्जैन। स्कूल भवन की मांग से परेश

उज्जैन के नागदा में अनोखा विरोध, बुजुर्ग ने शिकायती पन्नों की माला पहनकर जनसुनवाई में लगाई गुहार

उज्जैन के नागदा में अनोखा विरोध, बुजुर्ग ने शिकायती पन्नों की माला पहनकर जनसुनवाई में लगाई गुहार

Madhya Pradesh : उज्जैन। स्कूल भवन की मांग से परेशान भड़ला गांव के 72 वर्षीय अंबालाल परमार को अपनी बात अफसरों के समक्ष रखने का कोई विकल्प नही सुझा तो वे शिकायत पन्नों की माला पहन बनाकर और उसे पहनकर तहसील कार्यालय पहुंचे। इस अनोखे अंदाज को देखकर अधिकारी दंग रह गए। मामला उज्जैन से 55 किमी दूर नागदा का है। यहां मंगलवार को जनसुनवाई हुई। परमार साल 2024 से अब तक स्कूल भवन निर्माण की मांग संबंधी 25 पत्र शासन को लिख चुके हैं। लेकिन स्कूल भवन नही बना और  बच्चों को पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। अपनी उपेक्षा और स्कूल की मांग की अनदेखी से नाराज परमार ने आख़िर यह रास्ता चुना।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-said-in-sitamarhi-that-congress-rjd-tarnished-the-identity-of-bihar/96777

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सीतामढ़ी जिले के परिहार और सुरसंड विधानसभाओं में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। परिहार से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी और सुरसंड से जदयू प्रत्याशी नागेंद्र राउत के पक्ष में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिहार की जनता अब पहचान का संकट से निकलकर, विकास का विकल्प चुन रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भगवान श्रीराम और जानकी पर सवाल उठाए उनको सबक सिखाना है, क्योंकि जो राम का नहीं है, वह हमारे किसी काम का नहीं है।