Madhya Pradesh : सिहोरा। जबलपुर के सिहोरा में खौपन

MP News : जबलपुर में युवक को पकड़ा...सिर में मारी गोली

MP News : जबलपुर में युवक को पकड़ा...सिर में मारी गोली

Madhya Pradesh : सिहोरा। जबलपुर के सिहोरा में खौपनाक वारदात को दो युवक ने अंजाम दिया। गुरुवार दोपहर मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक को बदमाशों ने रोका, वह भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा किया। उसे पकड़कर बीच सड़क पर पटक दिया और सिर में तीन गोली मार दी। युवक की मौत हो गई। वारदात खितौला थाना क्षेत्र के बारीबहु स्टेडियम के पास गुरुवार दोपहर की है। हमलावर जिस मोटरसाइकिल पर आए थे, उसी पर बैठकर फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ चिंटू (45) के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, घर्मेंद्र का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। पर पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी मोचरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए।

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। इसके साथ धर्मेंद्र की मोबाइल, काल डिटेल की जांच की जा रही है। इस बीच घर्मेंद्र का छोटा भाई राहुल ठाकुर ने कहा कि उसके भाई और सिहोरा के अस्सू विश्वकर्मा के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। कुछ साल पहले भी अस्सू ने चिंटू पर गोली चलाई थी। इस मामले में केस भी हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से बाहर आने के बाद फिर उसने हत्या की घमकी दी थी। अस्सू पर मारपीट, लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/former-home-minister-shivraj-patil-passes-away-pm-modi-expressed-grief/100961