West bengal : कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के

अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, “वोट चोरों” को पकड़ने पर जोर

अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, “वोट चोरों” को पकड़ने पर जोर

West bengal : कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, राज्य भर के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने “वोट चोरों” को पकड़ने और अगले साल विधानसभा चुनाव तक वोटरों के बीच रहकर अपने वोट के प्रति सतर्क रहते हुए भाजपा की साजिशों के नाकाम करने पर जोर दिया। 

पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव तक हर जगह शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी की रणनीतियों को कामयाब करने के लिए दस सांसदों समेत विधायकों, मंत्रियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में 25 हजार पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री को हर समय पार्टी के कामकाज की रिपोर्ट देनी पड़ती हैं, इसलिए तय पार्टी के कामकाज में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। 

टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव ने चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए उस पर भाजपा के इशारे पर कार्य करने, एसआइआर में जल्दीबाजी करने, बड़ी संख्या में वोटरं के नाम काटने की साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को समझाया कि विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत पक्की है और फिर ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनना तय है फिर भी ज्यादा आत्मविश्वास में नहीं रह कर हर वोटरों के करीब रहने की जरूरत है।

उन्होने जोर दिया कि वोटर लिस्ट से एक भी वैध वोटर का नाम नहीं हटे। जब तक अंतिम वोटर लिस्ट तैयार और विधानसभा चुनाव नहीं हो जाती, तब तक वोटरों के कागजात को ठीकठाक करने के काम में लगा रहना है। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बिहार में वोटरों के साथ धोखाघड़ी हुई है। वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में था, लेकिन जब वे वोट देने गए तो उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा था। इस तरह की घोखाघड़ी पश्चिम बंगाल में न हीं चलने दी जाएगी। पार्टी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चौकस रहने की जरूरत है। उन्होंने सांसदों और राज्य के मंत्रियों-विधायकों को अपने अपने इलाकों और जिलों में गतिविधियां तेज करने को कहा। उन्होंने बैठक के बाद पार्टी आला ममता बनर्जी से बातचीत की।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rajnath-singh-said-in-haryana-that-only-the-knowledge-of-the-gita-can-provide/98635