No Confidence Motion : विपक्षी दलों की तरफ से लोकस

अभिषेक बनर्जी बोले - नोटिस से पहले एक बार बिरला से बात करनी चाहिए थी

अभिषेक बनर्जी बोले - नोटिस से पहले एक बार बिरला से बात करनी चाहिए थी

No Confidence Motion : विपक्षी दलों की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर बवाल मचा है. इसी कड़ी में अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि TMC के सभी 28 सांसद अविश्वास प्रस्ताव के लिए जारी नोटिस पर साइन कर देंगे. इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है.

"विपक्ष उन सभी चार मुद्दों का विस्तार से जिक्र करे"

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इतना बड़ा कदम उठाने से पहले हम चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां लोकसभा अध्यक्ष को एक खत लिखें और उस खत में विपक्ष उन सभी चार मुद्दों का विस्तार से जिक्र करे, जिस पर उन्हें आपत्ति है. इसके लिए उन्हें तीन दिनों का समय दिया जाना चाहिए.

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर उन तीन दिनों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की तरफ से इस मुद्दों परज कोई संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो उसके बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/penguin-issues-clarification-on-rahul-gandhi-allegations/138276