अभिषेक बनर्जी ने बेलडांगा की घटना के लिए भाजपा और हुमायूं कबीर पर साधा निशाना
कोलकाता। टीएमसी के राष्ट्रीय महासिचव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी की ओर से मुर्शिदाबाद जिले के मुख्यालय बहरमपुर में आयोजित सभा में बेलडांगा में दो दिन से हुए विरोध प्रदर्शन के लिए भाजपा और नाम लिए बिना हुमायुं कबीर को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उनके उकसाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तोड़भोड़ की। उन्होंने पत्रकारों और कैमरामैन पर हुए हमले की निंदा की और भरोसा दिया कि हमलावरो को बख्शा नहीं जाएगा।
पश्चिम बंगाल के बांग्लाभाषी लोगों को बांग्लादेशी कहकर किया जा रहा प्रताड़ित
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि दूसरे राज्यों में गए पश्चिम बंगाल के मजदूरों पर हमला हो रहा है और उनकी हत्या तक कर दी जा रही है। पुलिस भी उनकी धरपकड़ कर रही है। पश्चिम बंगाल के बांग्लाभाषी लोगों को बांग्लादेशी कह कर प्रताड़ित किया जा रहा है। इन घटनाओं को देखते हुए पश्चिम बंगाल के लोगों का आक्रोश स्वाभाविक है। पश्चिम बंगाल के भाजपा और दूसरी पर्टियों के नोताओ को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए।
बेलडांगा के मजदूर की हत्या मामले में सीएम हेमंत सोरेन से की बात
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि दूसरे राज्य में रोजगार के लिए गए इस राज्य को लोगो के लिए ममता सरकार और टीएमसी को चिंता है। बेलडांगा के मजदूर की हत्या की घटना के बारे में उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत की है। उन्होंने हत्यारों को गिरफ्तार करने और सजा दिलवाने का भरोसा दिया। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि दूसरे राज्य में गए हैं, वे अपने पर होने वाले जुल्म की घटना को अपने अपने जिला प्रशासन को उसकी सूचना दे सकते हें। उनकी सूचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस नेता अधीर चौधरी से पूछा कि उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले के मजदूरों के बारे में केंद्र सरकार से कितनी पूछा है। उन्हेंने नाम लिए बिना हुमायू कबीर पर निशाना साधा और उन पर भाजपा के मददगार होने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/meg-lanning-guides-up-warriorz-to-comprehensive-win-over-mumbai-indians/105294