कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और स

अभिषेक बनर्जी पर हमला, चले जूते चप्पल, चोर - चोर के लगे नारे

अभिषेक बनर्जी पर हमला, चले जूते चप्पल, चोर - चोर के लगे नारे

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण चौबीस परगना जिले के तहत सोनारपुर में उस समय हमला हुआ जब वे अपनी पार्टी के चुनाव बाद हिंसा की घटना में मृत कार्यकर्ता संजू कर्मकार के घर उसके परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे। उन पर अंडे, जूते-चप्पल फेंके गए। उनके साथ धक्कामुक्की की गई। उन पर हाथ छोड़ गया। उनके कपड़े नोंचे गए। उनके खिलाफ चोर चोर के नारे लगाए गए।

नारे के कारण हमलावर इकट्ठा हुए। वे एक कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल पर सवार हो मेन रोड से पतले रास्ते से जा रहे थे। उसी समय उन पर हमला हुआ। अभिषेक बनर्जी ने हमलावरों को भाजपा समर्थक बताया है, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि इस घटना से भाजपा कोई लेना देना नहीं है।

स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर जब हमला हुआ तो उनके सुरक्षा कर्मी और तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके सिर को बचाने के लिए हेलमेट पहना दिया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें चारों ओर से घोर कर मृत कार्यकर्ता के घर तक ले गए। हमलावरों ने उस घर को घेर लिया। अभिषेक बनर्जी पर हमले की घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस आई, लेकिन हमलावरों की भीड़ के सामने वह विवश थी।

उसके बाद केंद्रीय बल आया। तब हमलावरों की भीड़ शिथिल हुई। करीब एक घंटे तक कफी मशक्कत करने के बाद पुलिस और केंद्रीय बल उन्हें संजो कर्मकार के घर से करीब सवा किलोमीटर पैदल चल कर मेन रोड तक ले गई और वहां खडी गाड़ी पर चढ़ा सकी।  तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने संजो कर्मकार के घर में प्रेस से बातचीत में कहा कि उन पर हमला कराने की पहले से योजना बनाई गई थी।

हमलावर भाजपा के लोग थे। उन्होंने अपने कार्यकर्म की सचूना स्थानीय थाने को दे दी थी, लेकिन उनकी सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। जब उन पर इस तरह से हमला किया जा सकता है तो यह अंदाज लगाया जा सकता है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर किस तरह के हमले किए गए है। चुनाव बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को घर छोडना पड़ रहा है। नेताओं और यहां तक विधायकों पर हमले हो रहे है। भाजपा के नेता ऐसे –ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे लोग तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ भड़के। उन्होंने कहा कि वे अपने पर हुए हमले को लेकर हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पिछले कलकत्ता हाई कोर्ट में जाकर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हो रहे हमले के बारे मे जिक्र कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/dk-shivakumar-to-take-oath-as-karnataka-cm-on-june-3/209834