महासमुंद में फाइनेंस कंपनी के 22.66 लाख रुपये गबन

महासमुंद में 22.66 लाख रुपये गबन मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी जांच से दबोचा

Absconding Accused Held in Rs 22.66 Lakh Embezzlement Case

महासमुंद (छत्तीसगढ)। फाइनेंस कंपनी की राशि गबन मामले को लेकर पुलिस ने एक फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बताया है कि दिनांक 22.12.2025 को आवेदक हेमेन्द्र राजाराम जगबंधु पिता राजा राम जगबंधु उम्र 52 साल पता कुम्भारे नगर गौतम बुध्द वार्ड थाना व जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) हाल पता भारत फायनेशियल लिमिटेड सरायपाली को लिखित आवेदन दर्ज कराया कि भारत फायनेशियल लिमिटेड कंपनी में विभिन्न पदो पर कार्यरत 04 कर्मचारियों ने मिलीभगत कर कुल हितग्राहियों का जमा राशि 22,66,645 रू को कंपनी में जमा न कर गबन किया गया है।

मामला दर्ज कर शुरू हुई जांच

सूचना पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 341/25 धारा 316(5),3(5) बीएनएस दर्ज कर मामला जाँच में लिया गया। गबन के मामले मे अपराध दर्ज होने की जानकारी आरोपियों को पता चलते ही सभी आरोपी अपने अपने सकुनत से फरार हो गये थे।

तीन आरोपी पहले हो चुके थे गिरफ्तार

इस मामले में संलिप्त आरोपी शुभम पाणीग्राही पिता देवेन्द्र उम्र 30 वर्ष साकिन सिंघोंडा को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था, परन्तु 03 अन्य आरोपी शातिराना तरीके से अपनी पहचान छुपाकर फरार थे। पुलिस ने तफ्तिस का दायरा बढ़ते हुए तकनीकी व डाटा विश्लेषण के आधार पर आरोपी रोहन प्रधान पिता नारायण प्रधान उम्र 24 वर्ष साकिन झगरेनडीह थाना सांकरा जिला महासमुन्द एवं प्रमोद महंत पिता धरम महंत उम्र 34 वर्ष पुसल्दा थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़ को दिनांक 08.06.2026 को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया था।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

इस प्रकार प्रकरण का अंतिम आरोपी दीपक कुमार चौहान पिता शंकरलाल चौहान जो अब भी पुलिस के घेरे से बचा हुआ था, जिसकी पुलिस लगातार पता तलाश व तकनीकी पहलुओ पर निगरानी रखी जा रही थी, इसी बीच जांचकर्ता पुलिस अधिकारी को फरार आरोपी से जुड़ा एक संदिग्ध नंबर की जानकारी प्राप्त हुई, जिसका उपयोग फरार आरोपी दीपक कुमार चौहान के द्वारा किया जाना मालूम हुआ। पुलिस टीम का गठन कर मोबाईल लोकेशन के आधार पर रायगढ़ में घेराबंदी कर आरोपी दीपक कुमार चौहान पिता शंकरलाल चौहान उम्र 24 वर्ष साकिन गोबरसिंहा थाना बरमकेला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को पकड़ा गया है। 

यह भी पढ़े:    महोबा में उफनते नाले में बही बारातियों की बोलेरो, मुस्लिम युवकों ने बचाईं छह जिंदगियां