बसंतपुर थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टा प्रकरण

बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IPL सट्टा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Absconding IPL Betting Accused Arrested in Rajnandgaon

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले की बसंतपुर थाना पुलिस को आईपीएल क्रिकेट सट्टा प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राकेश कुमार उमरे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

मोबाइल डेटा एनालिसिस से खुला राज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बसंतपुर में आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालन के मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पहले ही आरोपी श्याम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान मोबाइल विश्लेषण और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से राकेश कुमार उमरे की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

कड़े प्रशासनिक मार्गदर्शन में हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में बसंतपुर पुलिस ने लगातार पतासाजी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी समता कॉलोनी पनेका, थाना बसंतपुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: पुरवा फॉल क्षेत्र में युवक को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा, मारपीट का VIDEO वायरल