पंजाब के फाजिल्का जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने

पत्नी हत्याकांड का दोषी फरार कैप्टन गिरफ्तार, पांडुर्णा में बदलकर रह रहा था पहचान

Absconding Murder Convict Captain Arrested in Madhya Pradesh

पांडुर्णा/फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सेना के एक बर्खास्त कैप्टन संदीप तोमर को मध्य प्रदेश के पांडुर्णा जिले से गिरफ्तार किया गया है। संदीप अपनी पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था लेकिन वह पैरोल या सजा के दौरान फरार हो गया था।

यह है पूरा मामला

यह मामला पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर का है। संदीप तोमर पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा मिलने के बाद संदीप पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसके बाद से पंजाब पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

पहचान छिपाई औऱ रेमंड कंपनी में कर रहा था नौकरी

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी संदीप मध्य प्रदेश के पांडुर्णा जिले में आकर रहने लगा। अपनी असली पहचान छिपाने के लिए उसने यहाँ एक रेमंड (Raymond) कंपनी में नौकरी कर ली थी। चौंकाने वाली बात यह है कि वह वहां अपनी काबिलियत के दम पर इंचार्ज के पद तक पहुंच गया था। वह पिछले कुछ समय से वहां किराए के मकान में रह रहा था और किसी को भी उसकी अपराधी पृष्ठभूमि की भनक नहीं थी।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

पंजाब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार अपराधी संदीप तोमर मध्य प्रदेश के पांडुर्णा इलाके में छिपा हुआ है। इस इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने पांडुर्णा पुलिस के सहयोग से घेराबंदी की और उसे रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cyber-fraud-network-busted-using-bought-bank-accounts-in-gwalior/152968

ग्वालियर बना साइबर ठगी का 'हब', बैंक खाते बेचकर विदेशों तक पहुंच रही रकम