वृंदावन गुरुकुल में टैंक की सफाई के दौरान हादसा, 4 छात्रों की मौत
नरसिंहपुर: जिले के एक युवक की मथुरा के वृंदावन में चैतन्य विहार सेक्टर-2 में स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुल मैं टैंक की सफाई के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने गुरुकुल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मनु की मौत पर परिजनों ने गुरुकुल प्रबंधन पर उठाए सवाल
जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर के चीचली ब्लॉक के ग्राम सुदरास में निवासरत परिवार के सदस्यों ने बताया है कि 25 वर्षीय मनु कटारे अपने गांव से ज्योतिष की पढ़ाई करने के लिए वृंदावन गया था। परिवार वालों को मनु की तबीयत खराब होने का समाचार सुबह करीब 3:00 बजे मिला, जिसके बाद परिवार के सदस्य उसका हाल-चाल जानने के लिए घर से वृंदावन के लिए निकले हैं। वहीं, घर पर मौजूद मनु के बड़े भाई और चाचा मिले, जिन्होंने बताया है कि कल शाम को उनकी फोन पर बात हुई थी और आज सुबह मीडिया के जरिए उन्हें मनु की मौत की खबर मिल रही है। मनु के चाचा ने गुरुकुल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
जहरीली गैस से चार छात्रों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे टैंक से बदबू आने की खबर मिली थी, जिसके बाद छात्र उसे साफ करने के लिए अंदर उतरे। करीब 12 से 14 फीट गहरे इस टैंक में जहरीली गैस जमा थी, जिसकी चपेट में आने से चारों छात्र बेहोश हो गए और उनकी जान चली जाना बताया गया, जिसमें मृतकों की पहचान मनु कटारे, विशु शर्मा, आर्यन पांडे, देवांश शर्मा के रूप में हुई है। इस हादसे में 15 वर्षीय रुद्राक्ष नाम का एक छात्र भी अंदर गया था, जो सुरक्षित बच गया, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- नालंदा में लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग, 2 करोड़ से अधिक का नुकसान