चेचट पुलिस ने 90 किलो से अधिक डोडा चूरा बरामदगी के

झालावाड़ में 7 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, 90 किलो डोडा चूरा बरामदगी का मामला

झालावाड़ में 7 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़: थाना चेचट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में सात माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी ननीत फोगाट (25) निवासी खातीवास, जिला चरखी दादरी, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 मार्च 2026 को नाकाबंदी के दौरान एक कार पुलिस को देखकर भाग गई थी। पीछा करने पर आरोपी कार को छिपड़दा के पास छोड़कर फरार हो गए थे। कार की तलाशी में 90 किलो 12 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना दिगोद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर तंत्र व तकनीकी सहायता से आरोपी का पता लगाकर 2 अक्टूबर को खातीवास, हरियाणा से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में अनुसंधान कर रही है।कार्रवाई टीम में थानाधिकारी उत्तम सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल सूर्यप्रकाश और आसूचना अधिकारी कांस्टेबल राजेन्द्र शामिल रहे। 

एसपी के निर्देशन में चेचट पुलिस ने बनाई विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में वांछित एवं आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त रामगंजमंडी ओमप्रकाश के निकटतम सुपरविजन में थाना चेचट थानाधिकारी उत्तम सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। 

ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे दौरे पर स्मृति मंधाना संभालेंगी भारत की कमान, टी20-वनडे टीम घोषित