आजमगढ़ में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़: महराजगंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेंहदा स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुहम्मद हलीम उर्फ समीर (28) पुत्र महबूब अली, निवासी सिसवनिया (भरवलिया), थाना कोतवाली महराजगंज, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। इस मामले में 16 अक्टूबर को महराजगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 249/2026 के तहत बीएनएस की धारा 69, 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, कांस्टेबल अश्वनी कुमार गुप्ता और कांस्टेबल दीपक जायसवाल शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढे़ं- दशहरे से पहले करनैलगंज में अनोखी परंपरा, 30 फीट ऊंचे तख्ते पर दिखाया जाता है फांसी का दृश्य