रायबरेली के मिलएरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से छ

रायबरेली में नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

Accused Arrested in Minor Harassment Case, Sent to Jail

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। मिलएरिया थाना क्षेत्र में स्कूल जाते समय एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के बयान के बाद मुकदमे में दुष्कर्म के प्रयास और पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं।

मंचितपुर मोड़ से हुई गिरफ्तारी

मिलएरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। बुधवार को मिलएरिया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र रामसुमेर निवासी ग्राम कोडरस बुजुर्ग, थाना मिलएरिया को थाना क्षेत्र के मंचितपुर मोड़ से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।

बयानों के आधार पर बढ़ाई गईं धाराएं

थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी का मामला दर्ज किया गया था। किंतु, पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे की धाराओं में तरमीम (संशोधन) करते हुए इसे बीएनएस की धारा 64(1) और पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   सुपौल में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कफ सिरप-स्मैक और लोडेड पिस्टल के साथ 5 गिरफ्तार