फिरोजाबाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, एनकाउंटर में पैर में लगी गोली
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी हुई। आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। एनकाउंटर के दौरान, संदिग्ध के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसका इलाज करवाया। अधिकारियों के अनुसार, मौके से एक 315 बोर पिस्तौल, दो खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
सेहरोज खान पिता फिरोज खान के रूप में हुई आरोपी की पहचान
ASP चौधरी ने बताया कि सेहरोज खान पिता फिरोज खान नाम के आरोपी ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें बनाई गईं थी। मुखबिर से जानकारी मिली की आरोपी सेहरोज प्राणपुर रोड पर खड़ा है और जल्दी ऑपरेशन करने पर उसे पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने जैसे ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की, उसने पुलिस को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जो आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/man-arrested-for-allegedly-spying-for-pakistan-in-ambala/103818