जिले के बेहट थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Accused wanted for the rape of a minor arrested

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। जिले के बेहट थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नाबालिग को छत पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले की शिकायत आरोपी के परिजनों से करने पर वादिया के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। 

मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना बेहट में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया कि मरगूब पुत्र बुन्दू ने वादिया की नाबालिग पुत्री को छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मामले की शिकायत आरोपी के परिजनों से करने पर उनके द्वारा वादिया के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 385/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में आरोपी मरगूब वांछित चल रहा था।

आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई। मुखबिर की सूचना पर बेहट पुलिस ने ग्राम उसण्ड जाने वाले रास्ते से मरगूब पुत्र बुन्दू निवासी मोहल्ला महाजनान, बेहट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें:   शिवपुरी के समोहा गांव में अवैध शराब को लेकर महिलाओं का गुस्सा, जब्त शराब में लगाई आग