तेलंगाना के मेडचल-मल्काजगिरि में एसीपी की पत्नी का

तेलंगाना में ACP की पत्नी का घर में मिला शव, अलवाल पुलिस ने शुरू की जांच

File Photo

मलकाजगिरि: तेलंगाना में मेडचल-मलकाजगिरी जिले के अलवाल इलाके में एक पुलिस अधिकारी की पत्नी अपने घर में मृत पाई गई। अलवाल पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान हेमलता के रूप में हुई है। उनके पति चंद्रशेखर वर्तमान में हैदराबाद के चारमीनार इलाके में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर कार्यरत हैं।

पंखे से लटकी मृत पाई गईं SP की पत्नी

अलवाल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना कल शाम हुई। मृतक की पहचान हेमलता के रूप में हुई है। वह अपने घर में छत के पंखे से लटकी हुई मृत पाई गईं। उनके पति चंद्रशेखर हैदराबाद के चारमीनार में एसीपी के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक औपचारिकताएं पूरी कीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। 

एक ही दिन में 6 लोगों की हत्या की

शुक्रवार को इससे पहले एक अलग घटना में रंगारेड्डी जिले के शाबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र में POCSO अधिनियम के तहत एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की, उसकी मां और दादी की हत्या कर दी थी। हमले के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की भी हत्या कर दी। इसके बाद उसने फोन पर अपने परिवार वालों को सूचित किया कि उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया है और वह आत्महत्या करने जा रहा है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और मामले की सक्रिय रूप से जांच की जा रही है।

जमानत पर बाहर था 35 वर्षीय राजू कुमार

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, POCSO मामले में आरोपी 35 वर्षीय राजू कुमार ने कथित तौर पर छह लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में नाबालिग लड़की, उसकी मां, उसकी दादी, उसकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। अपराध करने के बाद, उसने अपने माता-पिता को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम फिलहाल इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी की तलाश कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पर पहले भी POCSO का मामला दर्ज था जो जमानत पर बाहर था। पीड़ित का परिवार शाहबाद में रहता है। आरोपी रायवालागुडा का मूल निवासी है। 

(एएनआई)

ये भी पढ़ें- बरुईपुर मुठभेड़ पर मंत्री दिलीप घोष का बड़ा बयान, बोले- 'यूपी-गुजरात की तरह पुलिस को मिलेगी पूरी आजादी'