भोपाल। ​मप्र पुलिस में करीब डेढ़ साल से रुकी कार्य

मप्र में पुलिस विभाग में मिलेगी कार्यवाहक पदोन्नति

मप्र में पुलिस विभाग में मिलेगी कार्यवाहक पदोन्नति

भोपाल। ​मप्र पुलिस में करीब डेढ़ साल से रुकी कार्यवाहक पदोन्नति (acting promotion) प्रक्रिया अब फिर शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) की प्रशासन शाखा ने 6 मई को सभी पुलिस इकाइयों को पत्र जारी कर उच्च पदों का कार्यवाहक प्रभार देने की कार्रवाई दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

हाईकोर्ट के आदेश बाद आया फैसला

यह फैसला जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है। इससे सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक प्रमोशन का इंतजार कर रहे हजारों पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी। दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के बाद पीएचक्यू ने जून 2025 को कार्यवाहक पदोन्नति प्रक्रिया अगले आदेश तक रोक दी थी।

इस पदों पर मिलता है कार्यवाहक प्रमोशन

सिपाही से प्रधान आरक्षक। प्रधान आरक्षक से एएसआ (ASI) ​एएसआई (ASI) से एसआई (SI)। ​एसआई (SI) से निरीक्षक (Inspector)।

​कार्यवाहक प्रमोशन और नियमित प्रमोशन में अंतर

​रिक्त पद पर अस्थायी रूप से उच्च पद का प्रभार दिया जाता है, यह नियमित पदोन्नति नहीं होती है। इसके तहत पुलिसकर्मी को उच्च पद के अनुसार, जिम्मेदारियाँ और अधिकार मिलते हैं, लेकिन उनकी नियमित पदोन्नति बाद में की जाती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/thambidurai-claims-aiadmk-will-return-to-power-in-tamil-nadu/183664