मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अदाणी फाउंडेशन ने गारमेंट सेंटर स्थापित किया
शिवपुरी। अदाणी फाउंडेशन ने अपनी CSR पहल के तहत मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास ब्लॉक में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए गारमेंट स्किल्स और प्रोडक्शन सेंटर स्थापित किया है। यह केंद्र महिलाओं को परिधान उत्पादन का प्रशिक्षण देगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगा।
आधुनिक मशीनों से महिलाएं करेंगी सिलाई
अदाणी फाउंडेशन के CEO अभिषेक लाखटाकिया ने कहा कि केंद्र में महिलाएं आधुनिक मशीनों पर सिलाई करेंगी। उन्होंने बताया कि करीब 1,500 महिलाओं को अदाणी विकास केंद्र से जोड़ा जाएगा। उद्देश्य है कि महिलाओं को प्रशिक्षण मिले, वे बेहतर गुणवत्ता और डिजाइन वाले गारमेंट तैयार करें और उन्हें अच्छा बाजार उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी आय बढ़ सके।
बदरवास ब्लॉक में 3500 महिलाएं सिलाई व जैकट बना रहीं
प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद भार्गव ने बताया कि बदरवास ब्लॉक में 3,500 से अधिक महिलाएं सिलाई और जैकेट बनाने के काम से जुड़ी हैं। बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अदाणी CSR के माध्यम से 600 मशीनों वाला यह केंद्र बनाया गया है, जिससे 1,200 से 1,400 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इससे उनकी मासिक आय बढ़ने की उम्मीद है और यह प्रधानमंत्री के ‘लखपति दीदी’ विजन को समर्थन देगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की आधारशिला 9 जनवरी 2025 को रखी गई थी और इसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। अब इसके उद्घाटन के साथ महिलाओं को तुरंत काम के अवसर मिलेंगे।
ट्रेनर अनीशा दीक्षित न इसे बड़ा अवसर बताया
ट्रेनर अनीशा दीक्षित ने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए बड़ा अवसर है। अब तक 113 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और इस वर्ष 1,300 और महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। ग्रामीण इलाकों की कई महिलाएं पहले घर तक सीमित सिलाई करती थीं, लेकिन अब उन्हें उचित मंच और बेहतर अवसर मिल रहे हैं। अदाणी फाउंडेशन वर्तमान में 22 राज्यों के 7,071 गांवों में काम कर रहा है और 96 लाख लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831