जहरीला पानी से 15 लोगों की मौत के बाद एडिशनल कमिश्नर और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
इंदौर। दूषित पानी से मौत के मामले में प्रदेश सरकार नगर निगम कमिश्नर दिलीप कुमार यादव को तत्काल हटा कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर भेज दिया है। इसके साथ एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोदिया और एक्जूक्यूटिव इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि दिलीप यादव और रोहित सिसोदिया को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। सिसोदिया को किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग में उप सचिव के पद पर भेजा गया है। संजीव श्रीवास्तव से जल वितरण विभाग का प्रभार ले लिया गया है।
इंदौर नगर निगम में तीन नए अधिकारी नियुक्त
इस बीच, इंदौर नगर निगम में तीन नए अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। खरगोन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, अलीराजपुर जिपं के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह और इंदौर उप परिवहन आयुक्त आशीष कुमार पाठक को नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है। उधर, सरकार ने हाईकोर्ट में बताया कि 4 लोगों की मौत हुई है। जबकि 15 लोगों मौत की जानकारी सामने आ रही है। कोर्ट में अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार से पूछे सवाल
इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इंदौर में पानी नहीं, जहर बांटा और प्रशासन कुंभकरण की नींद में सो रहा था। लोगों ने पानी की शिकायत की, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। पूछा, जिम्मेदार अफसरों ओर नेताओं पर कार्रवाई कब होगी। यह फोकट सवाल नहीं बल्कि जवाबदेही की मांग है। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- मोदी जी हमेशा मौतों पर चुप रहते हैं।
उमा भारती ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
इस राजनीतिक बयानबाजी के बीच उमा भारती ने कहा- जिंदगी की कीमत दो लाख रुपये नहीं होती, क्योंकि उनके परिजन जीवन भर दुख में डूबे रहते हैं। पीड़ितों से माफी मांगनी पड़ेगी। नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं, उन्हें अधिकतम दंड देना होगा। यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है। इस बीच, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले में उच्चस्तरीय बैठक की। उधर, श्योपुर में युवा कांग्रेस ने सरकार विरोधी नारे लगाये और मंत्री विजयवर्गीय का पुतला फूंका। साथ ही विधायक जंडेल ने विजयवर्गीय को भोपाल के तालाब में डूब मरने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/the-presence-of-a-leopard-in-naya-village-has-caused-panic/103474