समस्तीपुर: छेड़खानी और वीडियो वायरल मामले में मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
समस्तीपुर (बिहार)। जिला अंतर्गत कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर में एक लड़की से कथित छेड़खानी और बदसलूकी के मामले के बाद जिला प्रशासन ने आरोपी घर पर चलाया बुलडोजर। बताया गया हैं कि लड़की के साथ छेड़खानी का विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी क्रम में आरोपी विकास कुमार शर्मा के घर से जुड़े निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला।
बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्माण को लेकर सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया था। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर 24 से 72 घंटे की समयसीमा आरोपी विकास के परिजनों को दी गई थी। समयसीमा समाप्त होने के बाद प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़
कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही और सुरक्षा व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। इससे पहले मामले से जुड़े अन्य लोगों के कथित अतिक्रमण पर भी प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी सामने आई थी। इनमें राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान से जुड़े निर्माण शामिल बताए गए हैं। विकास कुमार शर्मा के घर पर हुई इस कार्रवाई के बाद जगतसिंहपुर का मामला एक बार फिर चर्चा में है।
यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की मौत