भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक ब

प्रशासनिक सर्जरी, 26 आईएएस के तबादले, इसमें 14 जिलों के कलेक्टर बदले

प्रशासनिक सर्जरी, 26 आईएएस के तबादले, इसमें 14 जिलों के कलेक्टर बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 14 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। यह आदेश 16 अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना प्रक्रिया से ठीक पहले जारी किया गया है।

प्रमुख नियुक्तियां और स्थानांतरण

भोपाल के निवर्तमान कलेक्टर ​कौशलेंद्र विक्रम सिंह को अब मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही, उन्हें नगर तथा ग्राम निवेश (Town and Country Planning) के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। धार के कलेक्टर रहे प्रियंक मिश्रा अब भोपाल के नए कलेक्टर होंगे। बैतूल के कलेक्टर रहे नरेंद्र सूर्यवंशी को अब रीवा का कलेक्टर बनाया गया है। झाबुआ की कलेक्टर रहीं नेहा मीना को सिवनी जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

​14 जिलों के कलेक्टर को बदला गया

​प्रशासनिक सर्जरी के तहत कुल 14 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं- ​भोपाल, ​रीवा, ​सागर, ​धार, नर्मदापुरम, ​सिवनी, ​शिवपुरी, उमरिया, ​श्योपुर, ​मैहर, ​दमोह, ​मंडला, झाबुआ, ​बैतूल। 

​ये बदलाव भी किये गये

​प्रतिभा पाल को रीवा कलेक्टर से ट्रांसफर कर इन्हें सागर का कलेक्टर बनाया गया है। ​सोमेश मिश्रा को मंडला कलेक्टर से अब नर्मदापुरम के कलेक्टर बनाए गए हैं। ​संदीप जी.आर को सागर कलेक्टर से हटाकर इन्हें श्रम आयुक्त (इंदौर) के पद पर भेजा गया है। ​इन अधिकारियों में 9 महिला IAS अधिकारी शामिल हैं, जिनमें से 5 को जिला कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। राखी सहाय (उमरिया), शीला दाहिमा (श्योपुर) और विदिशा मुखर्जी (मैहर) को पहली बार कलेक्टर के रूप में पदस्थापना मिली है।

​यह निर्णय मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया है, ताकि आगामी जनगणना और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता लाई जा सके।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818