Lucknow Development Authority राजधानी में मध्यम और

मध्यम और अल्प आय वर्ग को सीतापुर रोड पर मिलेंगे किफायती आवास

Affordable Flats

लखनऊ। Lucknow Development Authority राजधानी में मध्यम और अल्प आय वर्ग को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल करने जा रहा है। इसके अंतर्गत एलडीए सीतापुर रोड पर लगभग 900 एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस भवन बनाएगा, जिनकी कीमत 15 लाख से 35 लाख रुपये तक होगी। इससे आम नागरिकों को शहर के बीचों-बीच प्राइम लोकेशन पर बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।

परियोजना को मिली मंजूरी

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष Prathamesh Kumar ने इस परियोजना पर मुहर लगा दी है। अब जल्द ही बहुमंजिला अपार्टमेंट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सीतापुर रोड पर शिया पीजी कॉलेज के पास कब्जामुक्त कराई गई लगभग 16,000 वर्गमीटर जमीन पर यह ग्रुप हाउसिंग परियोजना विकसित की जाएगी, जिसके लिए विस्तृत कार्ययोजना और ले-आउट प्लान तैयार कर लिया गया है।

एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट की खासियत

उन्होंने बताया कि यहां 582 एलआईजी और 336 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के भवन बनाए जाएंगे। एलआईजी श्रेणी के 02 बीएचके फ्लैट लगभग 50 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे, जिनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये होगी। वहीं, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 01 बीएचके फ्लैट लगभग 38 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे और उनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये रखी जाएगी। इससे मध्यम और अल्प आय वर्ग के परिवारों के लिए शहर में अपना घर खरीदने का सपना पूरा हो सकेगा।

प्राइम लोकेशन का मिलेगा लाभ

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि यह प्रोजेक्ट शिया पीजी कॉलेज के पास मुख्य सीतापुर रोड पर विकसित किया जाएगा, जिससे लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है, जहां स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, मॉल, बाजार, रेलवे स्टेशन, सब्जी और फल मंडी जैसी सभी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। ऐसे में इस परियोजना की लोकेशन बेहद प्राइम मानी जा रही है, जबकि भवनों की कीमत आम लोगों की पहुंच में होगी।

पार्किंग और ग्रीन एरिया की सुविधा

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस आवासीय परियोजना में सभी टावर आपस में इंटर-कनेक्ट होंगे, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। अपार्टमेंट्स में 08 पैसेंजर लिफ्ट और 03 सर्विस लिफ्ट का प्रावधान किया जाएगा। योजना में 600 से अधिक वाहनों के लिए बेसमेंट और स्टिल्ट पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा करीब 3,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क और ग्रीन एरिया भी विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़े: ICCCC से हाईटेक बनी चारधाम यात्रा

https://www.primenewsnetwork.in/state/char-dham-heli-yatra-becomes-high-tech-with-iccc-system/203854