सागर जहरीली शराब कांड के बाद राजगढ़ में एक्शन, 41 लीटर कच्ची शराब समेत बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त
राजगढ़ (मध्य प्रदेश)। सागर में जहरीली शराब से 20 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद मध्य प्रदेश में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राजगढ़ जिले में भी अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। राजगढ़, ब्यावरा, खिलचीपुर, पचोर और सारंगपुर समेत कई इलाकों में दबिश देकर अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 7 प्रकरण दर्ज कर करीब 41 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब और बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की गई, जबकि अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल सामग्री को भी नष्ट किया गया।
41 लीटर कच्ची शराब और देशी मदिरा जब्त, 7 केस दर्ज
कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 07 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस दौरान लगभग 41 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा तथा 26 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 35 पाव देशी मदिरा मसाला विधिवत जब्त कर आबकारी विभाग के कब्जे में ली गई। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रखा जा रहा है। विभाग द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
राजगढ़ समेत कई इलाकों में दबिश, अवैध शराब के ठिकाने नष्ट
बीते दिनों सागर में जहरीली शराब पीने से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई हादसे के बाद राजगढ़ में प्रशासन जाग ओर पुलिस राजस्व आबकारी विभाग ने जिलेभर में चैंकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब के ठिकानों को नष्ट कर अवैध शराब जब्त की। राजगढ़,ब्यावरा ,खिलचीपुर पचोर ,सारंगपुर क्षेत्र में कई शराब ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब,कच्ची शराब ,महुआ लाहन नष्ट की।
यह भी पढ़ें: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले TMC में घमासान, अबू ताहेर ने ममता को फिर चुनाव लड़ने की दी चुनौती