पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​ने शनि

बठिंडा में व्यापारी से लूट की कोशिश, AGTF ने दो आरोपियों को दबोचा

AGTF Foils Armed Robbery Plot in Bathinda, Two Arrested

चंडीगढ़ (पंजाब)। पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​ने शनिवार को बठिंडा पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में, एक व्यापारी को निशाना बनाकर की जा रही लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने इस अपराध के लिए दो आरोपियों जैकी कुमार उर्फ ​​जैकी और विकास अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी विकास अरोड़ा का पहले से है आपराधिक इतिहास

पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी विकास अरोड़ा का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। वह घरेलू हिंसा के एक मामले में शामिल था। पंजाब पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, मैगज़ीन और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किया हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। शुरुआती जांच के अनुसार, ये दोनों कथित तौर पर दिल्ली से हथियार लाकर बठिंडा में एक व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे थे। 

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ghaziabad-police-bust-foreign-linked-spy-ring-six-arrested/150763

गाजियाबाद में विदेशी हैंडलर के इशारे पर जासूसी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार